प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन को बधाई दी. मोदी ने ट्वीट कर कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एम के स्टालिन को बधाइयां. शपथ ग्रहण करने के बाद एम.के.स्टालिन ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी. विधानसभा चुनाव में ष्ठरू्य को मिली भारी जीत के बाद स्टालिन ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही एम के स्टालिन ने कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4,000 रुपए देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए है. 2,000 रुपए की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के अपने मंत्रिमंडल के 33 सदस्यों के साथ शपथ ली है.
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने किये इस आदेश पर हस्ताक्षर
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















