रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ एस.एन पटेल के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पृथ्वी संरक्षण दिवस पर लिए गए अपने शपथ अनुसार समिति के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंदर सिंह द्वारा ग्रामीण अंचलों में कोरोना के जन जागरूकता हेतु। कोरोना जन जागरूकता अभियान नमक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें जिला शासकीय स्वास्थ्य विभाग, पत्रकार बंधु, समाज सेवी तथा विभिन्न गांव के साधारण नागरिकों को भी जोड़ा गया है। इस गु्रप के माध्यम से ग्रामीण अंचलों को यह अवगत कराया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन तथा भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वक्ैसीनेशन सेनैनिटाइजर का उपयोग आदि ही कोरोना को मात देने में अधिक प्रभावी है साथ ही साथ शासन द्वारा जो दवाइयां लिखी गई है उन्हें लक्षण दिखते साथ ही अपने अपने क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेकर लेने की समझाइश सबंधित पोस्ट, कोरोना पर बने छत्तीसगढ़ी गीत तथा अन्य उपयोगी जानकारियां जैसे जिले के राजनीतिक पार्टियों द्वारा स्थापित हेल्पडस्ेक नबंर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रवक्ता वीरेंद्र सिहं ने चिंता जाहिर की है कि यदि ग्रामीण अंचलों में कोरोना फैला तो सीमित ससंाधन होने के कारण स्थितियां अत्यंत गंभीर हो जाएगी तथा क्योंकि समिति के अधिकतर सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अपने अपने घरों में आपके लाभ ले रहे हैं, तथा शासन के लॉकडाउन आदेश का पालन कर रहेहैं, इसलि ए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ विभाग के जिला अस्पताल डॉक्टर तथा सदस्यों, पत्रकार बंधुओं तथा समाज सेवकों द्वारा भी सहयोग करते है, कोरोना बचाव के संबंधित पोस्ट डाले जा रहे हैं तथा ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक समाचार, जिन लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती है, संबधित समाचार डाल कर प्रेरित किया जा रहा है कि कोरोना से डरना नहीं है बल्कि मिलजुल कर लडऩा है तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, टीकाकरण, सैनिटाइजर इत्यादि का उपयोग जरूर करना है। वर्तमान में ग्रुप में अलग-अलग गांव के लगभग सैकड़ों लोगों को जोड़ा गया है जिसे आने वाले समय में और विस्तार किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930