दिलीप कुमार के निधन से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस सदमे में हैं। 7 जुलाई को उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कब्रिस्तान पहुंचकर अभिनेता को विदाई दी। दिलीप कुमार से जुड़ी कई यादें अमिताभ बच्चन के जेहन में है। उन्होंने अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया है।

पुरानी यादें कीं शेयर

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार ने फिल्म ‘शक्ति’ में साथ में काम किया था। फिल्म में दिलीप कुमार ने पिता का किरदार निभाया और अमिताभ उनके बेटे बने थे। अपने ब्लॉग में बिग बी उस वक्त के बारे में बताते हैं जब उन्हें सिनेमाहॉल जाने की इजाजत नहीं थी लेकिन पर्दे पर दिलीप कुमार ने जो जादू बिखेरा, वह सब कहानियां उन्होंने सुन रखी थीं। उन्होंने बताया कि जब पहली बार दिलीप कुमार को बड़े पर्दे पर देखा और फिर वह वक्त भी आया जब उन्हें अपने सामने देखकर वह हैरान रह गए थे। 

पर्दे पर करिश्माई जादू

अमिताभ लिखते हैं कि ‘उस वक्त जो नाम गूंज रहा था अचानक उसने आकार ले लिया, ठीक मेरे सामने स्क्रीन पर… बड़ा और ब्लैक एंड व्हाइट में, वह नाम, वह दृश्य अक्सर जेहन में आता है… दिलीप कुमार। उनकी उपस्थिति में ही कुछ था। जब वह दिखाई दिए तो बाकी सभी धुंधले हो गए… जब वह बोले तो आपको सही लगा, पक्का भरोसा… और आप इन सबके साथ घर आ गए… और यह आपके साथ रहा।‘

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930