सुकमा। जिले के भेज्जी थाना ( Bhejji police station) क्षेत्र के गच्चनपल्ली में आज दोपहर 3 बजे डीआरजी और पुलिस बल की नक्सलियों के साथ जमकर ठांय -ठांय ( Firing) हुई । इस दौरान एक नक्सली (Naxali ) मारा गया । घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने की ।

उन्होंने बताया कि डीआरजी और पुलिस (DRG and Police ) का संयुक्त सुरक्षा बल गश्त पर निकला हुआ था । जैसे ही यह लोग गच्चनपल्ली के जंगलों में पहुंचे । पहले से घात लगाए हुए नक्सलियों ने इन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी । अचानक फायरिंग राय जवानों ने भी मोर्चा संभाला और एक नक्सली को मौके पर ही मार गिराया। बाकी नक्सली घने जंगलों की ओट लेकर फरार होने में कामयाब हो गए । मौका-ए मुठभेड़ की सर्चिंग के दौरान वहां से एक भरमार सहित बड़ी तादाद में विस्फोटक बरामद हुआ है । मारे गए नक्सली की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

भेजी के गच्चनपल्ली में हुए एनकाउंटर में डीआरजी जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली किया ढेर, एक भरमार बंदूक, विस्फोटक समेत भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद, बुधवार दोपहर 3 बजे हुई मुठभेड़। मारे गए नक्सली का शव बरामद पर शिनाख्त नहीं। एसपी शलभ सिन्हा ने की पुष्टि।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30