कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि आजादी का कोई मतलब नहीं है जब तक यह सभी के लिए न हो। साथ ही उन्होंने पूछा कि जब देश में ‘नफरत का जहर’ फैलाया जा रहा है तो ‘अमृत महोत्सव’ का क्या मतलब है। गांधी की यह टिप्पणी असम के दरांग जिले में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और कथित अतिक्रमणकारियों के बीच हुई झड़प के बाद आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए। घटना के बाद एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें कैमरा लिए एक व्यक्ति मृत व्यक्ति पर वार कर रहा है जिसके सीने में गोली लगी है। बाद में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। गांधी ने एक ट्वीट में ‘असम’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पूछा, ‘जब देश में नफरत का जहर फैलाया जा रहा है तो ‘अमृत महोत्सव’ क्या है? आजादी का क्या मतलब है अगर यह सभी के लिए नहीं है।’
जब ‘नफरत का जहर’ फैलाया जा रहा है तो ‘अमृत महोत्सव’ क्या है: राहुल गांधी
Previous Articleअवैध शराब बिक्री से त्रस्त महिलाओं ने …
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















