नई दिल्ली। राजधानी में मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बवाना इलाके में एक मां के शराब पीने से रोकने पर एक बेटे ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का नाम सूरज बताया जा रहा है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिया गया है। सूरज पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान बाला देवी के रूप में हुई है। वह अपने तीन बेटों के साथ बवाना इलाके में रहती थी। परिवार में उसकी दो शादीशुदा बेटी और तीन लड़के हैं, जबकि उसके पति की कुछ साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जिसने अपनी मां पर गोली चलाई उसका नाम सूरज है और उसकी शादी नहीं हुई है। वह शराब पीने का आदी है वह गाड़ी चलाया करता है, लेकिन हर रोज वह रात को शराब पीकर घर में आता था। जिसको लेकर उसकी मां और भाई विरोध करते थे। अक्सर इसी बात को लेकर ही झगड़ा होता था, जबकि उसके दोनों भाई रंग खुदाई का काम करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बीती रात सूरज शराब के नशे में आया था। हर रोज की तरह उसकी मां ने उसे शराब पीने से मना किया जिसको लेकर उसने अपनी मां से हाथापाई भी की। सूरज ने तभी कमरे में जाकर पिस्टल निकाली और लेफ्ट आंख से सटाकर अपनी मां को गोली मार दी। वो वहीं पर फर्श पर गिर गई। सूरज ने भागने की कोशिश की उसके दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ पहुंचे। पुलिस को वारदात की जानकारी देकर तुरंत देकर उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031