राजस्थान के भरतपुर में ठगी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले ठग ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे ही रहे थे, अब फोन पर लॉटरी निकलने का झांसा देकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जब एक महिला और उसके बच्चे को फोन कर ठग ने कहा कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है. इसके बाद ठग ने 25 लाख रुपये के लिए फाइल चार्ज के रूप में 12,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा, जिस पर पीडि़ता ने ठग के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए और रुपये प्राप्त करने के बाद ठग ने महिला को फटकार दिया. जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला बयाना थाना इलाके का है. यहां के गांव नगला तोता निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया, जो कह रहा था कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है और ये राशि लेने के लिए पहले टैक्स और अन्य चार्ज के लिए 12,000 रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराने होंगे. इस पर पीडि़ता ठग के झांसे में आ गई और किसी से रुपये उधार लेकर ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए. रुपये ट्रांसफर करने के बाद पीडि़ता को शक हुआ और उसने ठग से फोन से बात की तो ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिसके बाद महिला अपने पुत्र के साथ बयाना थाने पहुंची और ठग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीडि़ता के पुत्र ने बताया कि एक फोन कॉल आया था कि आपकी लॉटरी निकली है और उसके लिए हमारे खाते में 12000 रूपये डाल दो, जिस पर हमने उसके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए, बाद में उन्होंने कह दिया कि आपकी कोई लॉटरी नहीं निकली है, ना ही रुपये मिलेंगे. पुलिस ने शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031