गरियाबंद। देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक श्री तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यो एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाये जाने की पुष्टी सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है। फसस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री नेताम का मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















