झारखंड की राजधानी रांची में उस समय हड़कंप मच गया जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। एयर एशिया के विमान से तेल का रिसाव होने की सूचना शुक्रवार को दी गई। हालांकि, यह घटना गुरुवार सुबह की थी। दरअसल, गुरुवर सुबह तकरीबन 11:25 बजे एयर एशिया की फ्लाइट मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड किया था। यात्रियों के उतरने के बाद विमान से तेल लीक होने की जानकारी मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही रांची हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मुंबई से रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले एयर एशिया के विमान को मुख्य रनवे से हटाकर तत्काल टैक्सी-वे पर ले जाया गया। तकरीबन 5 घंटे के बाद रांची से मुंबई जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से गंतव्य तक भेजा गया। एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि खराबी दुरुस्त करने के बाद एयर एशिया के विमान ने शुक्रवार सुबह को मुंबई के लिए उड़ान भरी। वहीं सीआईएसएफ और डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031