पांडुका। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा ने छुरा विकास खंड के सांकरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की। श्री मिश्रा ने धान बिक्री करने आए किसानों से धान बिक्री करने के सम्बंध में चर्चा की। किसानों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गौरव मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की किसानों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी। निरक्षण के दौरान पता चला कि धान खरीदी केंद्र सभी व्यवस्थित तरीके चल रहा है।किसानों की किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही हैं।
धान खरीदी केंद्र निरक्षण के दौरान महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य समिति सभापति सुश्री बूंदा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव श्री गजेंद्र साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नर्मदा चेतन साहू ,श्री राम लाल साहू समिति प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।
Previous Articleवित्त विभाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 3 सितम्बर 21 की घोषणा को झुठलाया, मंत्रालय का प्रदर्शन और घेराव पर पेंशनर्स यूनियन अडिग
Next Article जानियें नगर पंचायत बसना उप चुनाव के क्या है नतीजे…
Related Posts
Add A Comment



















