रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डेथ ऑडिट कमेटी की जांच में सामने आया है कि इस लहर में जितने लोगों की मौत हुई उसमें से लगभग 85 प्रतिशत ने कोरोना की वैक्सीन ही नहीं लगवाई थी। इस कारण से संक्रमित होने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। राज्य में 115 मौत को लेकर कमेटी ने ऑडिट की है। डेथ ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष डा. निर्मल वर्मा बता रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर में वैक्सीनेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार पिछले एक साल से वैक्सीनेशन अभियान चला रही है। जिसमें 70 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन मुफ्त योजना के बाद भी कई लोग लापरवाही कर रहे हैं। यही लापरवाही उनपर भारी पड़ रही है। उन्होने बताया कि कुल हुई मौत में 85 प्रतिशत ने या तो वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है या केवल एक ही डोज लगवाई। इसके अलावा इस लहर में किडनी के मरीज, ब्लड प्रेशन और शुगर के मरीज भी प्रभावित हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमितों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, डेथ ऑडिट कमेटी की जांच में आया सामने
Previous Articlei Love You साड़ी से मचा बवाल, सड़क पर उतरे लोग
Next Article धान कुटाई करते समय महिला की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















