रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव रामजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जगदेव जी बाल्यकाल से ही वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहे और हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव रामजी का निधन, राज्यपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया, कहा-हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे…
Previous Articleबहू के प्रेम-प्रसंग का राज जान गई थी सास, इसलिए रची गई यह साजिश…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













