कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ओडिशा सरकार ने आज रात 9 बजे से प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित गंजाम, खोरधा, कटक, जाजपुर जिलों और राउरकेला नगर निगम क्षेत्र है। यहां पर में 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। बता दें कि ओडिशा में आज कोविड-19 के 718 नए मामले सामने आये हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 16,000 को पार कर गई। वहीं, 4 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की सख्या 83 हो गई है। बता दें कि कोरोना प्रभावित देशों में भारत तीसरे नंबर आ गया है। यहां पर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश कोरोना मरीजों की संख्या 10,05,637 हो गयी है। इसमें 3,43,036 मामले एक्टिव हैं और 6,36,602 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं देह में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 25,609 लोगों की मौत हो गयी है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31