रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रियदर्शनी नगर एवं गुरू घासीदास नगर के मध्य स्थित न्यू राजेन्द्र नगर का यह सुन्दर गार्डन जो कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के लिये अति आवश्यक है, उसके स्थान पर एक सर्व समाज सार्वजनिक भवन बनाया जा रहा है आस-पास के समस्त स्थानिय निवासियों एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यरत संस्था ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा इस गार्डन के भूमि पर निर्माण का घनघोर विरोध कर रहा है। इस संबंध में ग्रीन आर्मी संस्था एवं स्थानीय निवासियों द्वारा इसके विरोघ में एक जनजागरण यात्रा थाली बजाकर निकाली। इस रैली में बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलायें तथा युवा सभी शामिल हुए। सारे लोंगों ने एक स्वर में गार्डन को बचाने की अपील की एवं इस भवन निर्माण का खुलकर विरोध किया। रायपुर शहर में विगत 5 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्यरत संस्था के सदस्यों ने इस पूरे प्रकरण में दोनो सोसायटी के सदस्यों, स्थानिय नागरीकों से मुलाकात की सभी ने इस निर्माण पर अपना विरोध जताया एवं गार्डन बचान की अपील की। ग्रीन आर्मी की टीम ने स्थानिय पार्षद, विधायक, जोन कमिश्नर, एवं नगरिय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से भी मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौपा एवं उनसे गार्डन बचाने हेतु अपील की। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष एन.आर. नायडू ने बताया वर्तमान समय मे हमें मेट्रो सिटी के अंदर के एक-एक गार्डन तालाब एवं खुली भूमि, मैदान, खेल मैदानों को बचाना होगा तभी पर्यावरण बचेगा। विकास तभी न्यायोचित होगा जब वह पर्यावरण का विनाश ना करें हमें पर्यावरण, का विनाश करके विकास नही चाहिये। जहॉ जहॉ पर्यावरण को बर्बाद किया जायेगा ग्रीन आर्मी की टीम उसका विरोध करेगी। स्थानिय निवासी तथा आस-पास के रहवासियों के लिये यह गार्डन बहुत ही आवश्यक है जिसके विरोध में बहुत अधिक संख्या में लोग शामिल हो रहे है गार्डन भूमि के गार्डन को उजाड़कर निर्माण किया जा रहा है जिसके विरोध में प्रियदर्शनी नगर हाउसिंग सोसायटी एवं गुरू घासीदास हाउसिंग सोसायटी तथा ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर से अध्यक्ष एन.आर. नायडू स्थानिय निवासी आ.के. पाण्डेय, भरत त्रिवेदी, डॉ गजेन्द्र सक्सेना, सोमेश्वर तिवारी, सरोज आयेनगर, मिता त्रिवेदी, झरना मजूमदार, शामिल हो रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031