
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा ने राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुलाकात कर उन्हे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री वर्मा ने अपने पारिवारिक आयोजन वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सुश्री उइके को आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र सौंपा। आपको बता दें कि श्री वर्मा के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित है। मुलाकात के दौरान श्री वर्मा एवं राज्यपाल सुश्री उइके के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई।



















