रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां भी आज रात से आने वाले 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। खबर है कि आज शाम सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें इसकी घोषणा की जा सकती है। खबर यह भी आ रही है कि राज्य सरकार ने अपने स्तर से इसकी पूरी तैयारी कर ली है। आज मंत्रियों की बैठक के बाद संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। बैठक में कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ लॉकडाउन पर चर्चा की जाएगी।
सबसे बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में भी लिया जा सकता है 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला…,सीएम भूपेश ने आज शाम बुलाई मंत्रियों की बैठक…
Related Posts
Add A Comment


















