गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और लू बढऩे लग जाती है जिससे आपकी स्किन के साथ-साथ आपके बालों को भी नुकसान पहुंचने लगता है। अक्सर औरतें स्किन केयर रुटीन में कई तरह की चीजें अपनाती हैं। लेकिन बालों की देखभाल करना भूल जाती हैं। जिसके चलते उनके बाल रूखे-सूखे और बेजान होने लग जाते हैं जाकि बाल झडऩे या टुटने का एक बहुत ही बड़ा कारण होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सल्फेट फ्री शैंपू बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। इस शैंपू के इस्तेमाल से आपको झड़ते बाल, फ्रिजीनेस और सन-डैमेज से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपको हेल्दी और शाइनी बाल पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं सल्फेट फ्री शैंपू बनाने और लगाने की विधि-

सल्फेट फ्री शैंपू बनाने की सामग्री-

-केला 1

-दूध 1/2 कप

-शहद 1 बड़ा चम्मच

-नारियल का तेल 1 छोटा चम्मच

सल्फेट फ्री शैंपू बनाने की विधि-

इसको बनाने के लिए आप सारी चीजों को ब्लेंडर में डालें।

इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करके पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।

फिर आप इस बने पेस्ट को अपने बालों की जड़ों और लेंथ पर अच्छी तरह से लगा लें।

इसके बाद आप इसको सिर्फ 5 मिनट के लिए अपने बालों में लगा कर रखें।

फिर आप अपने बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।

इस बात का ध्यान रहे कि बालों में केला फंसा न रह जाए नहीं तो आपके बाल आपस में चिपक कर टूटने लगेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031