एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चार साल से प्रेम-प्रसंग में रही युवती की जब शादी हुई तो उसने अपने प्रेमी से सुहागरात पर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर दूल्हा ही नहीं सभी सुनकर हैरान रह गए। दरअसल दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पति से दो टूक कह दिया पसंद ही नहीं है शारीरिक संबंध बनाना…। दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के भारी विरोध के बीच ही दोनों की शादी हुई थी। बदनामी के कारण पंचायत के जरिए मसले को निपटाने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिली तो मामला नारी उत्त्थान केंद्र पहुंचा। काउंसिलिंग के दौरान दोनों स्वेच्छा से अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए। यूपी के मुरादाबाद निवासी युवती के प्रेम प्रसंग सोनीपत में इंजीनियर से हो गए। युवक का मुरादाबाद रिश्तेदारी में आना-जाना था। इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई। करीब चार साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। प्रेमी युगल ने शादी करने की बात परिजनों के सामने रखी तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इस पर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी परिजनों को दे डाली। लड़के ने भी परिजनों पर दबाव बनाया। तब जाकर दोनों की शादी हुई। सुहाग रात पर युवती ने प्रेमी से पति बने युवक से साफ कह दिया कि उसे शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है। मसले को पंचायत के जरिए निपटाने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। मसला नारी उत्थान केंद्र पहुंचने पर काउंसिलिंग ऋतु नारंग ने की। उन्होंने नव दंपति को साथ रहने के लिए समझाने के काफी प्रयास किए, मगर लड़की राजी नहीं हुई। बाद में दोनों स्वेच्छा से अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031