पिथौरा। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने जारी बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ में 667 नई सहकारी समितिया गठन से किसान ओर किसानी को बड़ी राहत देने वाला फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है। किसान नेता सिन्हा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार लगातार किसान ओर किसानी को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है किसानों का कर्जा माफी और समर्थन मूल्य 2500 रुपए जिससे कि किसान अपनी आर्थिक स्थिति से बाहर आया। आज छत्तीसगढ़ का किसान खुश है बल्कि किसानी को ओर बढ़ रहा, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिन्हा सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बीजेपी सरकार में किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे थे कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था किसान किसानी छोड़ रहे थे, परन्तु आज जिस तरह भूपेश सरकार किसानों को लेकर फैसले कर रही उससे उत्साहित होकर आज छत्तीसगढ़ में किसानी में बढ़ोतरी हो रही पुराने किसान खेती की ओर कदम बढ़ रहा है आगे, कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसानों के द्वारा नई समितियों की मांग हो रही थी किसानों की इस मांग को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई दी और नई सहकारी समितियों का बनाने का फैसला किया है राज्य में किसानों की बढ़ती संख्या तथा लोगों की खेती को ओर बढ़ते रुझानों को ध्यान में रखकर सरकार ने सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। किसान अपना लगभग पूरा काम सहकारी समितियों के माध्यम से ही किया जाता है। कई जिलों में समितियों की दूरी काफी अधिक होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन नई समितियों के बन जाने से किसानों को अब अपने जरूरी काम निपटाने के लिए ज्यादा दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31