मुख्यमंत्री, मंत्रीगण सहित आमजनों ने अपना प्रोफाईल पिक्चर गोधन न्याय योजना को किया समर्पित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज हरेली पर्व से राज्य में शुरू की गई गोधन न्याय योजना को देश-प्रदेश में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देश में गोबर खरीदने की अपनी तरह की पहली और अनूठी इस योजना पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में समुद्र तट पर इस योजना की आकर्षक कलाकृृति उकेर कर मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने सोशल मीडिया में अपना प्रोफाईल पिक्चर में गोधन न्याय योजना के लोगो को लगाकर इस ऐतिहासिक योजना को रेखाकिंत किया है। आम लोगों ने ट्वीटर और फेसबुक में योजना पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोधन न्याय योजना के लोगों को अपने प्रोफाईल फोटो पर जगह दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे ही ट्विटर पर गोधन न्याय योजना का ऐलान हैशटैग के साथ किया, महज 1 घण्टे के भीतर यह हैशटैग भारत भर में ट्रेंड होने लगा, इसमें देश भर से लोगों ने ट्वीट करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और योजना की सराहना की। इस ट्रेंड में छ: हजार से भी अधिक लोगों ने समाचार जारी होने तक ट्वीट किया। भारत में यह ट्रेंड तेरह नम्बर तक देखा गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30