कानपुर। कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी मौत गोली लगने के बाद खून बहने और शॉक की वजह से हुई। कानपुर शूटआउट मामले में वांटेड विकास दुबे को 10 जुलाई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। रिपोर्ट में विकास के शरीर पर 10 जख्म होने की बात कही गई है। इनमें से 6 गोली लगने के हैं। बाकी के बारे में कहा जा रहा है कि भागने के दौरान गिरने की वजह से लगी चोटें हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन गोलियां विकास के शरीर के आर-पार निकल गई थीं। पहली गोली दाहिने कंधे पर और दो अन्य गोलियां बाएं सीने में लगी थीं। इसके अलावा विकास के सिर, कोहनी और पेट में भी चोट लगी थी। रिपोर्ट में यह बात नहीं बताई गई है कि गोलियां कितनी दूरी से मारी गई हैं। गौरतलब हो कि कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के साथियों को मुठभड़ में मार गिराया। वहीं कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। उज्जैन से कानपुर लाते समय वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। (एजेेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930