आज कल सोशल मीडिया पर मशहूर होने या वायरल होने के लिए लोग कई तरह की अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है।

जहाँ एक व्यक्ति ने बकरी के साथ निकाह किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि निकाह करने वाले व्यक्ति का नाम सैफुल आरिफ है, जो 44 वर्ष का है। वह YouTube और TikTok पर एक कंटेंट क्रिएटर है। सैफुल इंडोनेशिया के बेनजेंग जिले के क्लैमपोक गाँव में रहते हैं। वहाँ पर 5 जून को उन्होंने बकरी संग निकाह किया। इसमें काफी सारे स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए सभी आवश्यक रस्मों को भी अदा किया गया। साथ ही शख्स के रिश्तेदार और गाँव वाले भी इस निकाह में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही दूल्हे ने निकाह की पूरी ड्रेस भी पहनी थी, जबकि बकरी को एक विशेष पोशाक पहनाई गई। शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कई न्यूज चैनल्स ने भी इसका वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने निकाह के लिए बाकायदा बकरी को दहेज भी दिया। यह रकम 117 रुपए थी। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उस शख्स की जमकर आलोचना हुई। एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस आदमी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसको इलाज की आवश्यकता है। दूसरे शख्स ने निकाह में शामिल लोगों और उस युवक पर कार्रवाई की माँग की है।

विवाद बढ़ता देख व्यक्ति दोबारा से सोशल मीडिया पर आया। उसने सफाई पेश करते हुए कहा कि ये वीडियो उनके द्वारा मजाक में बनाया गया था। ये निकाह वास्तव में नहीं हुआ था। वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा वो उनकी एक्टिंग है, ऐसे में लोग इसे सच ना समझें। शख्स ने बताया कि इस वीडियो को बनाने का उद्देश्य इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना था और उनका इससे किसी को ठेस पहुँचाने का कोई मकसद नहीं था। उनका एकमात्र लक्ष्य लोगों का मनोरंजन करना था। इसके लिए सैफुल ने अल्लाह से माफी माँगी और ऐसी हरकतें दोबारा न करने का वादा किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com