रायपुर। छत्तीसगढ़ में मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर सरगुजा संभाग में ही अच्छी बारिश के आसार है। वहीं अन्य संभागों में बारिश के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सिस्टम नहीं बनने से मॉनसून में ब्रेक लगा गया है। बता दें कि बीते सप्ताह ही मानसून ने छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में दस्तक दे दी है। लेकिन इसकी रफ्तार में फिलहाल रोक लग गई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बारिश के लिए फिजिकल रुप से मजबूत सिस्टम का बनना जरुरी है, लेकिन रायपुर समेत दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में ये देखने को नहीं मिल रहा है। जिसके कारण आसमान में बादल तो बन रहे है, लेकिन वो बारिश में तब्दील नहीं हो रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस स्थिती को देखते हुए कहा जा सकता है की मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com