बिलासपुर। ट्रेन में सफऱ कर रही गर्भवती महिला यात्री की मौत हो गई है। अचानक मौत से यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार महिला जांजगीर चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जालंधर से बिलासपुर के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान अचानक महिला की सांस थम गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की खबर है। फिलहाल पुलिस शव बरामद कर अस्पताल भेजा है।
Previous Articleजानिये बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग
Related Posts
Add A Comment


















