त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला इकाई ने कड़ी नाराजगी जताई है। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति भेजे ज्ञापन में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश भाटिया और युवा अध्यक्ष शेखर सतीजा ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार देश के उत्थान में सर्वाधिक योगदान करने वाली कौम पर टिप्पणी की है, उसे पंजाबी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और चेयरमैन डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि पंजाबी समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर विप्लव देव सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र चावला, युवा चेयरमैन कुंवर बाली, प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद पोपली, प्रदेश प्रभारी किशोर अरोड़ा, युवा महामंत्री गौरव सचदेवा, युवा कोषाध्यक्ष राहुल खुराना, जोन अध्यक्ष नागेश वर्मा, विक्की तनेजा, अनिल अरोड़ा, हिमांशु चोपड़ा, नारायण आहूजा, परमिंद्र सिंह गिल, जोन महामंत्री हरविंद्र सिंह उप्पल, रवि पाहवा आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31