निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सतत् प्रयासरत है विद्युत विभाग
धमतरी. धमतरी जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखण्ड के सुदूर क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति करने के लिए विभिन्न क्षमताओं वाले लगभग आठ हजार 335 ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से जिले के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इनमें 1325 उद्योग, 34 हजार 435 किसान, एक लाख 61 हजार 365 घरेलू एवं 37 हजार 478 बीपीएल श्रेणी के हितग्राही शामिल हैं।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में 755.39 किलोमीटर लंबी 33 केवी, चार हजार 575 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाईन और आठ हजार 25 किलोमीटर लंबी निम्नदाब लाईनें हैं। इन विद्युत लाईनों एवं ट्रांसफार्मरों के रखरखाव का कार्य विद्युत अमले द्वारा सतत् रूप से किया जाता है। जिले में कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी सेविग्राम के माध्यम से उच्च कार्यालयों और क्षेत्रीय भण्डार रायपुर को दी जाती है। साथ ही भण्डार से नया ट्रांसफार्मर प्राप्त कर खराब ट्रांसफार्मर की बदली कर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा आकस्मिक आवश्यकता के लिए कुछ ट्रांसफार्मर स्पेयर में भी रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली गिरने एवं भारी गर्जन होने पर आकस्मिक रूप से अधिक संख्या में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में कभी-कभी क्षेत्रीय भंडार में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में खराब ट्रांसफार्मर बदलने में विलम्ब होने की आशंका होने पर उस क्षेत्र के अन्य ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस तरह विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घण्टे सातों दिन विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए विद्युत विभाग सतत् रूप से प्रयासरत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31