नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को आज रविवार (28 अगस्त) को गिराने करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी को इन दोनों इमारतों को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।एहतियात के तौर पर ट्विन टावर की नजदीकी जगहों एमराल्ड कोर्ट के 660 घर और ATS विलेज के 762 घर 28 अगस्त को सुबह 07 बजे खाली करा लिए जाएंगे। एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के गाड़ियों की दूसरी पार्किंग व्यवस्था और बाग-बगीचों की सुरक्षा की जाएगी। मगर लोगों में इन गगनचुंबी इमारतों को ढहते हुए देखने का अलग ही क्रेज है। ऐसे जानकारी सामने आई है कि सुपरटेक ट्विन टॉवर के चारों ओर गगनचुंबी बिल्डिंग्स की बालकनी ‘VIP गैलरी’ बनने जा रही है, क्योंकि लोग इन बालकनियों से ट्विन टावर को जमींदोज होते हुए देखना चाहते हैं।

Times of India के मुताबिक, ATS वन हैमलेट (सेक्टर 104), पार्श्वनाथ प्रेस्टीज (सेक्टर 93A) और दूसरी सोसायटियों में, जिन लोगों के घरों की बालकनी से ट्विन टावर गिरते हुए दिखेगा, उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बालकनी को पहले ही ‘बुक’ कर लिया है। कई घरों में तो, पूरा परिवार ही दोपहर 2.30 बजे “जीवन में एक बार” होने वाली इस घटना का साक्षी बनने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। 2.30 बजे के शो के लिए, दूरबीन, वीडियो कॉल और एंट्री फीस कुछ निवासियों का कहना है कि रिश्तेदार और दोस्त सभी उनके साथ जुड़ने के इच्छुक हैं। हालांकि, ट्रैफिक प्रतिबंध उनकी प्लानिंग को फेल कर सकते हैं।

एटीएस हैमलेट के रहने वाले आलोक सहदेव का एक 7 साल का पोता है, जो रविवार को दोपहर 2.30 बजे टावरों को नीचे जाते देखने के लिए अपने माता-पिता और दूरबीन के साथ गुड़गांव से आ रहा है। Supertech Twin Tower Demolition: केवल 12 से 13 सेकंड में मिट्टी में मिल जाएंगे ट्विन टावर, 30,000 टन से ज्यादा का मलबा होगा इकट्ठा सहदेव ने कहा कि वह उस समय वीडियो कॉल के जरिए अमेरिका में रहने उनके परिवार के लोगों को भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मैं अपने रिश्तेदारों के साथ मजाक कर रहा हूं कि वे 500 रुपए प्रति व्यक्ति की एंट्री फीस भर के प्रसिद्ध विध्वंस देख सकते हैं। जब हमारा 16वीं मंजिल का फ्लैट पूरा बुक हो जाएगा, तो मैं मेहमानों को हमारे पड़ोसी के घर भी भेजूंगा।” चाय, नाश्ता और ड्रिंक्स की भी तैयारी पार्श्वनाथ प्रेस्टीज के निवासी अंशु सारदा ने दावा किया कि उनसे ज्यादा उत्साहित कोई और नहीं हो सकता।

वह अपने छह करीबी दोस्तों को शामिल करते हुए एक “पार्टी” भी करेंगे। ये सभी लोग अपनी छत से नाश्ते और ड्रिंक के साथ इस डिमोलिशन को देखेंगे। उन्होंने कहा, “मैं बस दिन का इंतजार कर रहा हूं। अगर चीजें ठीक रहीं, तो मैं उन निवासियों की जीत का भी जश्न मनाऊंगा, जिन्होंने इस दिन के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।” एटीएस हैमलेट के एक दूसरे सदस्य एसके लीखा ने कहा कि उनका परिवार चाय के साथ अपनी बालकनी से ये पूरा नजारा देखेगा। उन्होंने कहा, “हमारे कुछ रिश्तेदार पूछ रहे हैं कि क्या वे भी हमारे साथ आ सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ट्रैफिक बंद होने से उनके लिए यहां आना मुश्किल हो जाएगा।”Dailyhunt

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930