इंदौर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने हीरा नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस ने दो लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की गई है। दरअसल, इंदौर पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में नशे का व्यापार करने वाले तस्करों और ड्रग पेडलरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा ब्राउन शुगर का व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंकी केवट नामक एक महिला की तलाशी ली जिसके बाद पुलिस को 12 ग्राम ब्राउन शुगर प्राप्त हुई है। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 200000 रुपए कीमत है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करते हुए नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8 अट्ठारह और 8/10 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस महिला से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि रतलाम मंदसौर और राजस्थान से पिंकी केवट को ब्राउन शुगर सप्लाई की जा रही थी।
2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Next Article 16 महीने के रितांश ने दो बच्चों को दी नई जिन्दगी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















