वे चाहते तो चुनाव के ऐन पहले बनाते जिला लेकिन……

सारंगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी मुख्यमंत्री का अहसान… जिले के लिए आंदोलन करने पर तीन दिन जेल में रहे कुलदीप सिंह आहूजा की जुबानी सुनिए सारंगढ़ का जिले तक सफर  

मैं 1994 में सारंगढ़ को जिला बनाने की मांग के लिए 3 दिन जेल में बंद रहा । जिला संघर्ष समिति ने आंदोलन किया था , कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ और शर्त थी कि बाकी लोगों को तभी जमानत मिलेगी जब कोई एक जेल जाता । मैंने कहा मैं जेल जाऊंगा । उस वक्त मेरी बिटिया 1 साल की थी और मेरे बिना सोती नहीं थी, मैं उसे रोता हुआ छोड़कर जेल चला गया । लेकिन आज खुशी है कि मेरे जीते जी ये सपना सच हो रहा है । सारंगढ़ के जिला बनने की कहानी बताते हुए कुलदीप सिंह आहूजा भावुक हो उठे ।

वे कहते हैं कि मैं आपको एक बात बताता हूं और ये मत सोचिएगा कि आप सरकारी नुमाइंदे हैं इसलिए ऐसा बोल रहा हूं । आज तक सारंगढ़ के लोगों से सिर्फ छलावा किया गया था । हर चुनाव से पहले यहां की जनता से कहा जाता था कि आप हमें विधायक दीजिये हम आपको जिला देंगे । लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो वादा किया उसे निभाया, यहां के लोगों को छला नहीं । मुख्यमंत्री जी चाहते तो ऐन चुनाव से पहले जिला बनाते लेकिन उनके मन में वोट का लालच नहीं बल्कि यहां की जनता से किये वादे को पूरा करने की ललक है । हम अपने मुख्यमंत्री का यह अहसान कभी नहीं भूलेंगे ।  वाकई उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है ।

कुलदीप सिंह आगे बताते हैं कि हमारे संघर्ष के कई साथी स्वर्गवासी हो गए । वे जहां भी हैं वहां से आज का दिन देखकर बहुत खुश हो रहे होंगे । हम लोगों को अब तक हर छोटी छोटी चीज के लिये रायगढ़ जाना होता था , चाहे अस्पताल हो,  कोर्ट- कचहरी का चक्कर हो या राजस्व से संबंधित कोई काम । किसान और गरीब आदमी को बहुत परेशानी होती थी ।  जिला बनने से यहां प्रशासनिक काम भी हो सकेंगे साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी । अब समय और पैसे दोनों की बचत होगी ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031