राजधानी रायपुर में एक फैशन शो, मंदिर में आयोजित करवाया गया। इस आयोजन को लेकर बवाल हो गया। मंदिर परिसर में पहुंचकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आयोजकों का विरोध कर दिया। माहौल इस कदर गर्माया की मौके पर पुलिस भी पहुंची। मंदिर के अंदर से लड़कियां बाहर आईं। आयोजन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी तब तक शांत नहीं हुए, जब तक कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया।

दरअसल, इस फैशन शो का आयोजन रायपुर के मंदिर में हुआ था। फुंडहर इलाके के सालासर बालाजी मंदिर में लड़कियां पहुंची हुईं थीं। कई मेकअप आर्टिस्ट थे। वेस्टर्न ड्रेसेस और कुछ एथनिक इंडियन कपड़ों में मॉडल्स रैंप वॉक कर रहीं थीं। तभी मंदिर में बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर बवाल शुरू हो गया। मंदिर के हॉल में स्टेज बनाकर फैशन शो आयोजित किया गया था। मेकअप आर्टिस्ट और यहां फैशन शो देखने के लिए भी लोगों को बुलाया गया था। बजरंग दल के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए रैंप वॉक बंद करवाया। आयोजकों से भी इनकी बहस हुई। इस मंदिर का संचालन सालासर बालाजी मंदिर सेवा समिति की तरफ से किया जाता है। मंदिर अग्रेसन धाम के पास ही स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यह मध्यभारत का इकलौता सिद्ध सालासर बालाजी मंदिर है। यहां मनोकामना लेकर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031