अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का दिवाली मिलन समारोह सुहेला में 30 अक्टूबर को आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का विस्तार, युवा महिला एवं वरिष्ठजनों का गठन व्यापक स्तर पर किये जाने प्रस्ताव पारित किया गया। समारोह में मुख्य रुप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, भोला कूर्मि छात्रावास अध्यक्ष मनोज वर्मा, भुनेश्वर वर्मा राज प्रधान अर्जुन राज, जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भरत वर्मा मंचासीन थे।

सभी अतिथि वक्ताओं द्वारा अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के उत्तरोत्तर प्रगति पर प्रकाश डाला गया तथा सभी गणमान्य अतिथि द्वारा दिवाली मिलन की बधाई प्रेषित किया गया। उमाकांत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का एक फर्जी संगठन भी छत्तीसगढ़ में कार्यरत है जिसका मूल उद्देश्य कुर्मी स्व जातियों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने बताया कि महासभा का पंजीयन क्रमांक 220 /84-85 का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार है। बलोदाबाजार जिला के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर इंद्रदेव वर्मा बिटकुली को नियुक्ति दिया गया है तथा बलोदा बाजार जिला के जिलाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार वर्मा संडी को बनाया गया है जिसके नेतृत्व में बलोदाबाजार जिला का गठन होगा। उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, महासचिव युवा संगठन, बंटी वर्मा, दिनेश छोरे, संतोष वर्मा, धनीराम वर्मा, उत्तम वर्मा, गजानन वर्मा, परमेश्वर वर्मा, युगल किशोर वर्मा, भागीरथी वर्मा, चैनसिंह वर्मा, लेखराम वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, झाला राम वर्मा, गज्जू वर्मा आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन दिनेश चवरे द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रवण कुमार वर्मा महासचिव युवा संगठन द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031