बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी

माटी की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई है प्रतिमा

राज्य के सभी जिलों में लगाई जाएगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं

1200 किलो वजनी है प्रतिमा, पद्मश्री जे.एम.नेल्सन ने केवल एक माह में किया तैयार

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल2
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल4

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों,  खेलों,  कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन द्वारा केवल एक माह के भीतर किया गया है। इस प्रतिमा स्थल का संरचनात्मक स्वरूप रायपुर के ऑर्किटेक्ट श्री मनीष पिल्लेवार ने तैयार किया है। इस प्रतिमा का निर्माण जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर द्वारा कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल5

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया,  विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल,  स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के एमडी एवं नगर निगम रायपुर आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031