पूरी दुनिया में सैकड़ों तानाशाह हुए हैं जो अपनी क्रूरता के लिए आज भी याद किए जाते हैं. वैसे तो वर्तमान में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उनके बारे में हर कोई जानता है लेकिन ईदी अमीन के बारे में कम ही लोग जानते हैं.

आज हम आपको ईदी अमीन के बारे में बताने जा रहे हैं जो छह फीट चार इंच लंबा था. उसका वजन करीब 135 किलो से अधिक था, जो युगांडा का तानाशाह था. ईदी अमीन को दुनिया के सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाहों मेंं से एक माना जाता है. ईदी अमीन ने युगांडा पर करीब 8 साल तक शासन किया था लेकिन इस दौरान उसने इतनी क्रूरता दिखाई जो शायद ही मानव इतिहास में आपने कभी सुनी हो.

ईदी अमीन का जन्म साल 1925 में हुआ था लेकिन किस तारीख को इसके बारे में किसी को कुछ भी सही से पता नहीं है. ईदी अमीन पहले एक हैवी वेट बॉक्सिंग चैंपियन था लेकिन 1971 में वो मिल्टन ओबोटे को हटा से हटाने और उश पर अपना कब्जा जमाने में सफल हुआ था. हालांकि इस बात का कोई सहीं आंकड़ा तो नहीं है लेकिन मानव अधिकार समूहों का मानना है कि ईदी अमीन के आठ साल के कार्यकाल के दौरान युगांडा में करीब पांच लाख लोगों की निर्दयी हत्या हुई थी.

कहा जाता है कि ईदी अमीन को एशियाई लोगों से काफी नफरत थी. इसीलिए 4 अगस्त 1972 को उसने एक दिन अचानक युगांडा में रह रहे 60000 एशियाइयों लोगों को युगांडा छोड़ने का आदेश सुना दिया. इसके लिए उसने लोगों को 90 दिनों का समय दिया. कहा जाता है कि ऐसा उसने एक सपना आने के बाद किया जिसके बारे में उसने कहा था कि अल्लाह ने उससे कहा है कि वो सारे एशियाइयों को अपने देश से तुरंत निकाल बाहर करें. इतना ही नहीं उसने लोगों को मात्र 55पाउंड और 250 किलो सामान अपने साथ लेकर जाने की इज्जात दी थी.

ईदी अमीन के बारे में एक बात और कही जाती है. कहा जाता है कि इस सनकी तानाशाह का एक साथ 30 महिलाओं का एक हरम हुआ करता था. इन महिलाओं में डॉक्टरों, होटल में काम करने वाली महिलाएं और नर्स हुआ करती थी.वहीं इस सनकी तानाशाह ने करीब छह महिलाओं से शादी की थी. बाद में इसने तीन महिलाओं को तलाक दे दिया था.कहा जाता है कि इसके 35-40 बच्चे थे लेकिन सही जानकारी किसी के पास नहीं थी.

अमीन काकवा जनजाती से आता था. इस जनजाती के बारे में माना जाता है कि वो अपने दुश्मनों की खून पीते है. ईदी अमीन पर एक किताब लिखी गई है ‘अ स्टेट ऑफ ब्लड: द इनसाइड स्टोरी ऑफ ईदी अमीन’ यह किबात हेनरी केयेंबा ने लिखी है, जो ईदी अमीन के शासनकाल के दौरान युगांडा के स्वास्थ मंत्री थे. कहा जाता है कि एक बार अमीन एक अस्पताल के मुर्दाघर में गया था जिसमें उसके दुश्मनों के शव रखे हुए थे. उसने सभी लोगों को उस कमरे से बाहर जाने के लिए कहा और कुछ देर कमरे में अकेल रहा. किसी को नहीं पता कि उसने शवों के साथ किया किया था लेकिन कहा जाता है कि उसने अपने दुश्मनों के शवों से खून पिया था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031