भारत में अक्सर लोग बेटी के पैदा होते ही उसकी शादी की चिंता में लग जाते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की सोच बदलना शुरू हो गई है। अब बेटे और बेटी के बीच का फर्क लगभग खत्म होता जा रहा है। लेकिन अगर आप भी एक बेटी के पिता हैं तो आप उसकी शादी की चिंता छोड़ दो। अगर आपके पास ज्यादा पैसा नहीं है और उसकी शादी की चिंता कर रहे हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास कम पैसा है तो भी आप अपनी बिटिया की शादी बड़े धूमधाम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये कैसे संभव होगा?

टाइम और पैसे का ना करें इंतजार -निवेश सलाहकारों का मानना कि अगर आप निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस बात का इंतजार ना करें कि जब ज्यादा पैसा आएगा तो या कुछ साल बाद निवेश करेंगे। इस सोच से बाहर निकलर आपके पास जितना भी पैसा आप बस निवेश कर दीजिए। समय और पैसे का इंजतार ना करें। आज में समय में कई ऐसी स्कीम्स हैं जिनमें निवेश कर आप मोटा फंड जमा कर सकते हैं। बस निवेश करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखे वो है अनुशासन। तो चलिए जानते हैं आप कैसे और कहां निवेश करें।

SIP में करें निवेश -अगर आप कम समय में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप SIP में निवेश करके कुछ ही सालों में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए आप हर महीने कम से कम 500 रुपए का निवेश कर सकते हैं।

500 हर महीने निवेश करने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए-यदि आप चाहे तो SIP में 100 रुपए से भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप 500 रुपए हर महीने नियमित रूप से 20 साल तक निवेश करते हैं तो आपको बेटी की शादी में करीब 5 लाख रुपए की रकम मिल जाएगी।

1000 रुपए का निवेश करने पर मिलेगा 20 लाख-अगर आप हर महीने 1000 रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 20 साल बाद 20 लाख रुपए की मोटी रकम मिलेगी। बता दें कि यह गणना औसतन 12 फीसदी के वार्षिक ब्याज पर की गई है।

40,000 का निवेश करने पर मिलेगा 50 लाख का फंड-अगर आप कम समय में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो 7 साल तक हर महीने 40,000 रुपए का निवेश कर 50 लाख रुपए की मोटी रकम पा सकते हैं। यह गणना औसतन 12% सीएजीआर रिटर्न मानते हुए की गई है। यहां यह देखा गया है कि इक्विटी लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031