डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की। कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को नई दिल्ली में जनजातीय विषय पर शोध संबंधी कार्यशाला के आयोजन की जानकारी दी। डॉ. चंदेल ने बताया कि आगामी 27 व 28 नवम्बर को यह कार्यशाला संम्पन होगाी। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर देश के 125 विश्वविद्यालयों मे आयोजित कार्यक्रमों की संक्षिप्त रिपोर्ट तथा प्रदर्शनी का संकलन कर पुस्तिका प्रकाशित की जायेगी। राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग द्वारा स्वाधीनता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रारंभ इस पहल कीे सहारना की। उन्होंने डॉ. चंदेल से कहा की पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने भी इस पहल से जुड़कर अपनी अग्रणी सहभागिता दी है। निश्चित ही विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान से परिचित होगें और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031