बिहार के बांका में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे कांवरियों से भरी गाड़ी बांका में पलट गयी. जिसमें 19 लोग घायल हो गये है. वहीं पांच लोगों की हालत गभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. सभी घायल कांवरियों का जत्था दरभंगा का रहने वाला है. वे सभी झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम से पूजा कर लौट रहे थे. इसी दौरान बांका पहुंचते ही हादसे के शिकार हो गये. जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित बीजीखोरबा मोड़ पर कांवरियों से भरी गाड़ी अनियंतत्रित होकर पलट गयी. जिसमें 19 कांवरिया घयल हो गए. जिसमें 19 कावरिया घायल हो गए. सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि 5 घायलों की स्थिति गंभीर है. जिसके कारण उन्हें बांका एसडीएसआर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचायी. जानकारी के अनुसार जिन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं, उन्हें इलाज कर छुट्टी दे दी गयी है. वहीं गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है.
बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे कांवरियों से भरी गाड़ी पलटी, 19 घायल, 5 की हालत गंभीर
Next Article बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नि शुल्क सरस्वती दीक्षा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














