जया किशोरी के मोटिवेशनल और धार्मिक प्रवचन वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग जया किशोरी को फॉलो भी करते हैं। कुछ दिनों पहले जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में जया किशोरी ने दावा किया था कि मोर और मोरनी संभोग नहीं करते। जया किशोरी के मुताबिक मोरनी मोर का आंसू पीकर प्रेगनेंट होती है। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या साइंटिफिकली यह पॉसिबल है? आइए जानते हैं कि जया किशोरी के इस दावे में कितना दम है।

क्या है जया किशोरी का दावा – जया किशोरी ने एक बार अपनी सभा में कथा सुनाते हुए मोर और मोरनी के बारे में चौंकाने वाला दावा किया था। इसमें जया किशोरी ने कहा था कि मोर और मोरनी संतान पैदा करने के लिए संभोग नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि फिर आखिर मोर के संतान कैसे पैदा होती है? इसका जवाब देते हुए जया किशोरी ने दावा किया कि मोरनी मोर के आंसू पीकर गर्भवती होती है। आगे जया किशोरी कहती हैं कि इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण मोरपंख लगाते हैं।

क्या कहता है विज्ञान – अब सवाल पैदा होता है कि जया किशोरी का यह दावा विज्ञान की कसौटी पर कितना खरा उतरता है? विज्ञान के नजरिए से देखें तो सचाई पूरी तरह से अलग है। मोर और मोरनी भी शारीरिक संबंध बनाते हैं। इसके बाद मोरनी गर्भ धारण करती है। यह बात कुछ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स की तस्वीरों से भी साबित हो चुकी है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031