यूआईडीएआई के मुताबिक, अब आधार अपडेट कराने के लिए आपको पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट कराने पर ही मिलेगी। अगर आधार होल्डर्स अपना आधार अपडेट कराने के लिए फिजिकल काउंटर पर जाते हैं तो इसके लिए रुपये देने होंगे। UIDAI ने बताया कि आधार होल्डर्स को इस फ्री आधार अपडेट की सुविधा का फायदा तीन महीने के लिए मिलेगा। आधार कार्ड होल्डर्स 15 मार्च, 2023 से लेकर 14 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।
अभी आधार कार्ड किसी भी तरह के अपडेट के लिए लोगों को 50 रुपये की फीस देनी होती है। आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। ऑनलाइन भी आधार अपडेट करने पर फीस लगती थी। हालांकि अब यह फ्री कर दी गई है। ऐसे में आधार कार्ड होल्डर्स सरकार की इस छूट का फायदा उठा सकते हैं।
इन लोगों को अपडेट कराना होगा आधार
बता दें कि अगर आपका आधार 10 साल से ज्यादा पुराना है, आपके आधार में पिछले दस वर्षों से कोई अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे लोगों को आधार अपडेट कराना होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा मिलेगा जिन्होंने पिछले कई वर्षों से अपने आधार को अपडेट नहीं किया है। अब आधार को अपडेट करना काफी आसान है। घर बैठे यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आप दस मिनट के अंदर अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके बाद ही आप इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031