अमलेशवर. आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने अपने आसपास के अलग-अलग गांव में समिति के सदस्यों के माध्यम से वृक्षारोपण किया साथ ही ग्राम वासियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये नि:शुल्क बादाम के पौधे भी प्रदान किए गए जिसको ग्राम वासियों के द्वारा सहर्ष स्वीकार कर अपने आसपास लगाने का विचार व्यक्त करते हुये संकल्प लिए।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़ने के लिए अलग अलग विधाओ के माध्यम से लोगो को जोड़ने का प्रयास करते आ रहे हैं ,जिससे कि इस अभियान से जुड़े लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर अपने आसपास को ज्यादा से ज्यादा हरा भरा कर स्वच्छ पर्यावरण के लिए अनुकूल बनाया जा सके। लोगो को जन्म दिन के अवसरों पर, शादी उत्सव, शादी साल गिरह, धार्मिक अवसरों पर पूजा पाठ समय ,विशेष त्योहार व अपने प्रिय जनो के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पुण्य स्मृति में भी लोगो को पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। जिनका क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा हैं, अभी तक समिति द्वारा हजारों लोगों को नि: शुल्क पौधे उपहार स्वरूप भेंट किये जा चुके हैं। आज पौधे लेने के लिए ग्राम वासियों सहित स्कूली छात्रों में खासा उत्साह रहा।

समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ,वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परस राम साहू, केतन ( कुणाल) साहू,नन्दू, श्री सेवा राम साहू के नेतृत्व में अमलेशवर डीह में वंदना मैरिज पैलेस में आम, अनार, बादाम ,गुलमोहर, पौधे का रोपण ,किया गया, साथ ही समिति के वरिष्ठ सदस्य होस्टल अधीक्षक कौशल वर्मा के नेतृत्व मे होस्टल परिसर में बालक छात्रावास कोटागाँव ,जिला ( बालोद ) में अपने कर्मचारियों के साथ ,नीम आम अशोक जैसे पौधे का रोपण किया गया साथ ही समिति के वरिष्ठ सदस्य विशेषवर साहू के नेतृत्व मे सूरडूग ( भिलाई ) में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू, वरिष्ठ सलाहकार सदस्य ललित बिजौरा ,गीतालाल साहू, संजू साहू ने लोगों से अपील किया कि पौधारोपण के साथ ही लगाये गये पौधे का संरक्षण जरूर करे तभी हमारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का सार्थक अभियान सफल हो पायेगा ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031