आठ खाली पार्षद पद के लिए 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

रायपुर. नगरपालिका उप निर्वाचन जून 2023 के तहत् 30 जून की सुबह नौ बजे से मतगणना होगी । प्रदेश के सात ज़िलों के आठ नगरीय निकायों के रिक्त आठ पार्षद पद के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्रों में वोटों की गिनती की जाएगी । साथ ही निर्वाचन परिणामों की घोषणा भी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी। इसी तारतम्य में आज दोपहर साढ़े तीन बजे से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सभाकाक्ष में आयोग के आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह के मार्गदर्शन में उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबंधित ज़िलों के रिटर्निंग अधिकारी , उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और व्यय प्रेक्षकों की बैठक ली गई । दोपहर साढ़े तीन बजे से आहूत इस वर्चुअल बैठक में सभी रिटर्निंग अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा कर मतगणना को समय पर तथा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। ग़ौरतलब है कि आज की बैठक में नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी, निर्वाचन परिणामों की घोषणा, निर्वाचित अभ्यर्थियों का नाम राजपत्र में प्रकाशन, व्यय लेखा इत्यादि विषयों पर दिशा निर्देश दिए गए। यह बताना लाज़िमी है कि मंगलवार 27 जून को हुए नगरीय निकायों के उप निर्वाचन में सात जिलो के आठ नगरीय निकायों के आठ पार्षद के खाली पड़े पदों के लिए लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसी क्रम में अब 30 जून को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

मतगणना स्थान
नगर निगम दुर्ग के रिक्त पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े अभ्यर्थियों को मिले वोटों की गिनती स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यमिक जे.आर.डी. शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग, नगरपालिका परिषद अहिवारा (दुर्ग) के लिए मतों की गणना रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर, में की जाएगी। इसी तरह नगर पालिका परिषद्, बेमेतरा के लिए कलेक्टर सभाकक्ष, नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव के लिए शासकीय गुण्डाधूर महाविद्यालय भवन, कोण्डागांव को मतगणना स्थल बनाया गया है । इसके अलावा नगर पंचायत खरोरा (रायपुर) के वार्ड पार्षद पद के लिए मिले वोटों की गिनती लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खरोरा, नगर पंचायत तुमगांव (महासमुंद) के लिए सभाकक्ष कार्यालय, नगर पंचायत तुमगांव, और नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी (अंबागढ़ चौकी) के लिए शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। बैठक में अवर सचिव श्री आलोक श्रीवास्तव ने मतगणना  संबंधी और विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी/ कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031