क्या आपने कभी ऐसी गाड़ी देखी है जो पल भर में ही गिरगिट की तरह रंग बदलती हो? अगर नहीं देखी है तो नीचे दिए गए वीडियो को ज़रूर देखें. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी पल भर में ही रंग बदल ले रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को 1 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है. जानकारी के मुताबिक, जर्मन लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने ऐसी कार बनाई है, जिसका रंग पल भर में बदल जाता है. इस गाड़ी को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी सफेद रंग से ग्रे कलर में बदल जाती है. ऐसा लगता है कि पलक झपकते ही कोई दूसरी गाड़ी आ गई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग सकते में हैं.
BMW ने एक प्रदर्शनी के दौरान लोगों को जानकारी दी थी कि वो अपने सभी iX इलेक्ट्रिक कार में इनोवेटिव पेंट स्कीम कलर चेंज का ऑप्शन दिया है. इसमें एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जो 1 बटन क्लिक होते ही रंग बदल देता है. (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031