दुर्ग जिले के भिलाई छावनी चौक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में एक एसयूवी कार चालक ने भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, तो वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना रविवार शाम 7.30 बजे की बताई जा रहा है। छावनी चौक शंकर नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार भाई बहन घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों को काफी चोट आई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लड़की की पहचान साक्षी साव (18 साल) और लड़के की चंदन साव (16 साल) के रूप में हुई है। साक्षी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात दुर्ग रेफर किया गया है। इनके पिता प्रमोद साव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। साक्षी ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था, तो वहीं चंदन 11वीं का छात्र था।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भाई-बहन को कुचलते निकल गई तेज रफ्तार कार…बहन की मौत…भाई गंभीर…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













