उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन पर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया. जब ये घटना हुई, उस समय सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं और ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था. उस दौरान ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी.
जानकारी के अनुसार, करीब दस बजे शटल (लोकल) ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी. यहां सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं. इसके बाद ट्रेन की शटरिंग (बंद) कर खड़ा करना था. बताया जा रहा है कि चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया. इसके बाद ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई.
यह मानवीय भूल थी या टेक्निकल मिस्टेक, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है. हालांकि, इंजन के हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ट्रेन शकूर बस्ती से आ रही थी. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. कुछ बैग इंजन के नीचे दिखाई दे रहे हैं. स्टेशन निदेशक का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन कैसे चढ़ गई, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. घटना की वजह से अप-लाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का काम चल रहा है. ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा.
यह घटना प्लेटफार्म नंबर 2 की है. रेलवे की टीम AMU ट्रेन को प्लेटफार्म से हटाने में जुट गई है. घटना के बाद स्टेशन पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. रेलवे कर्मचारी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि कोई ट्रेन की चपेट में नहीं आया, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031