सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो दिख जाते हैं, जिनसे कई लोगों को सीख भी मिलती है और वो सबकी हिम्मत भी बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे वीडियोज में देखा जा सकता है कि कैसे कोई मुसीबत की घड़ी में भी शांत रहकर आगे निकल सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा मौत के मुंह से बचकर निकल जाता है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे किसी भी हालात से निकला जा सकता है.
आईएएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया है, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन भारत में कई लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर कर रहे हैं. आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “दो ट्रेनों के बीच ट्रैक में फंसा यह घोड़ा शोरगुल के बावजूद थोड़ा भी विचलित न होकर सीधा दौड़ता रहा, इसलिए बच भी निकला. जिंदगी भी कुछ ऐसा ही मांगती है, जो विचलित नहीं होते वे जीवन के हर मुश्किल से बाहर निकल आते हैं.”
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा दो ट्रैक के बीच में होता है. तभी दोनों ही ट्रैक पर ट्रैन आ जाती है. घोड़ा ट्रेन की आवाज सुनकर दौड़ने लगता है, हालांकि इस दौरान वो विचलित नहीं होता है और खाली जगह पर ही लगातार दौड़ता रहता है. काफी देर तक वो दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच में होता है. इसके बाद एक ट्रेन आगे निकल जाती है, उसके बाद घोड़ा ट्रैक से दूर हटता है. ट्रेन में बैठे लोग भी घोड़े को ट्रैक से दूर करने के लिए शोर मचाते दिख रहे हैं.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग चिल्ला रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि घोड़ा तो विचलित नहीं हो रहा है, लेकिन जो लोग ट्रेन में सवार हैं, वो क्यों इतना चिल्ला रहे हैं. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031