नई दिल्ली। बीजेपी नेता उमा भारती ने सोमवार को भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उमा ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व समाप्त हो गया है और कांग्रेस अब अस्तित्वहीन पार्टी है। उमा भारती ने कहा, लखनऊ में आज भी तांगेवाले और रिक्शेवाले खुद को नवाब वाजिद अली शाह के खानदान का बताते हैं और खुद को नवाब समझते हैं। इनकी हालत भी वैसी ही हो गई है। यह वाजिद अली शाह के खानदान की तरह ही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सलाह तो यह है कि कांग्रेस को अब गांधी की ओर लौटना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व उस व्यक्ति को देना चाहिए जो सचमुच गांधीवादी सोच का व्यक्ति हो, जो स्वदेशी गांधी हो और उसमें विदेशी का कोई एलिमेंट नहीं हो?। बीजेपी नेता ने कहा, मेरी कांग्रेस से अपील है कि विदेशी गांधी से मुक्ति पाओ। मैं चाहती हूं कि परिवारवाद से मुक्ति मिले। नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व अब खत्म है। मैं सोनिया गांधी का सम्मान करती हूं। उमा भारती ने कहा, कमला हैरिस मूलत: अमेरिका की ही निवासी हैं। वो भारतीय नहीं हैं। मैं देश के लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वह कोई भारतीय नहीं हैं तो अगर वह उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन पर गर्व करने के बजाय अपने देश की उन महिलाओं पर करें, जिन्होंने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में देश को एक अलग मुकाम दिया है। अमेरिका में खुद की संस्कृति तो है नहीं, अलग-अलग लोग वहां पर आकर बसे हुए हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031