मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गौ मांस खाने वालों को जिताया तो पाप होगा। ऐसा पाप नहीं करना है। मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बहराइच वो पावन धरती है, जहां पर महाराजा सुहेलदेव ने सोमनाथ के गुनाहगार सलार मसूद को जहन्नुम पहुंचाया था

बहराइच की कैसरगंज लोकसभा के पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आपके वोट से राम मंदिर बना है। इसके बनने से दो तरह के लोगों को तकलीफ है,एक वो जो राम द्रोही हैं और दूसरा जो पाकिस्तानी है। उन्होंने कहा कि गौ मांस खाने वालों को जिताया तो पाप होगा। ऐसा पाप नहीं करना है। मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बहराइच वो पावन धरती है, जहां पर महाराजा सुहेलदेव ने सोमनाथ के गुनाहगार सलार मसूद को जहन्नुम पहुंचाया था।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सरकार में आने पर आप लोगों पर वरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। आपकी आधी संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करना चाहते हैं। इनका कहना है की ये सत्ता में आए तो, हालांकि इन्हें आना नहीं है। ये मुसलमानों को उनकी रुचि का भोजन करने की छूट देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मुसलमान कुछ अलग खाता है जो हिंदू खाता है। दाल रोटी फल सब्जी वही तो खाते होंगे लेकिन हिंदू गौ मांस नहीं खाता। क्या आप लोग गौमाता को कटने देंगे। अगर ये गौमांस खाने वाले सत्ता में आए तो आपको पाप पड़ेगा। ये लोग मुसलमानों को आरक्षण देकर दलितों-पिछड़ों का हक मारने की साजिश कर रहें हैं। जो काम अयोध्या में हुआ वो पूरे विश्व में कहीं नहीं हो सकता

उन्होंने कहा कि करण भूषण तो पक्के राम भक्त हैं। खानदानी राम भक्त है। इनको आशीर्वाद देने पयागपुर के महाराजा भी आए हैं। जिन्होंने जमीन दान दी और हमने महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बना दिया। उन्होंने कहा कि आज लोग कह रहें हैं कि जो काम अयोध्या में हुआ वो पूरे विश्व में कहीं नहीं हो सकता।

कांग्रेस-सपा के लोग कहते कि कभी राम मंदिर नहीं बन सकता पांच सौ साल के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के लोग कहते कि कभी राम मंदिर नहीं बन सकता। ये लोग कारसेवकों पर गोली चलवाते थे। कहते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता। कांग्रेस के लोग राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। ऐसे लोगों को सत्ता में नहीं आने देना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31