Home » सात फेरे लिए, मांग भरी और लग्न वेदी को‎ लात मार दुल्हन को छोड़ चला गया …
Breaking एक्सक्लूसीव दिल्ली देश

सात फेरे लिए, मांग भरी और लग्न वेदी को‎ लात मार दुल्हन को छोड़ चला गया …

खरगोन‎ शहर के नूतन नगर स्थित मांगलिक परिसर में ‎चल रहे शादी समारोह में उस समय मायूसी‎ छा गई, जब दूल्हे ने दुल्हन संग फेरे लिए,‎ मांग भरी और अचानक लग्न वेदी को लात मार के दुल्हन को छोड़कर चला गया और‎ बारात भी लौट गई।‎

शनिवार देर रात हुए घटनाक्रम के बाद‎ मांगलिक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी।‎ दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाए कि 20 लाख‎ रुपए दहेज की मांग के चलते उक्त घटनाक्रम‎ हुआ। बात यहीं खत्म नहीं हुई, देर रात दुल्हन‎ पक्ष ने शहर कोतवाली पहुंच दूल्हे सहित‎ उसके पिता व अन्य लोगों को खिलाफ दहेज‎ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।

इस सदमे से‎ बेहोश हुई दुल्हन को जिला अस्पताल में‎ भर्ती करवाया गया। वहीं रविवार सुबह दूल्हा‎ व उसके साथ आई महिलाओं ने जिला‎ अस्पताल में भी विवाद कर समझौता करने‎ का दबाव बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार‎ जिला अस्पताल में भी दूल्हे ने दुल्हन का‎ हाथ पकड़ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

‎प्रकरण दर्ज करने के बावजूद शहर में घूम रहे‎ आरोपियों को पुलिस घटना के 18 घंटे बाद‎ रविवार शाम तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।‎ दुल्हन मां रेखा पति अनिल मंडलोई‎ निवासी खंडवा ने बताया कि बेटी रक्षा का‎ विवाह खरगोन निवासी आनंद गराशे से तय‎ हुआ था। करीब दो साल पहले सगाई हुई थी।‎

शनिवार रात दोनों की शादी शहर के नूतन‎ नगर स्थित मांगलिक भवन में हो रही थी।‎ इसमें शादी के बाद लगन के समय दूल्हे‎ आनंद और उसके पिता कमल गराशे,‎ बलराम गराशे, श्याम गराशे, भरत गराशे ने‎ दहेज में 20 लाख रुपए की मांग की, जो हम‎ नहीं दे सके। इस पर पहले दूल्हे के परिजन‎ कार्यक्रमस्थल से चले गए। बाद में दूल्हे को‎ मोबाइल पर कॉल किया। इस पर दूल्हे आनंद‎ ने लग्न लगने, फेरे लेने व दुल्हन की मांग‎ भरने के बाद तलवार निकाली और लग्न‎ वेदी को लात मारी और वह भी चला गया।‎

दूल्हे पक्ष का आरोप, दुल्हन पक्ष ने किया विवाद

उधर, दूल्हे के‎ भाई भरत गराशे ने बताया कि हमने दहेज की‎ मांग नहीं की है। हमारे बीच पहले तय हुआ‎ था कि कुछ लोगों को शादी में नहीं बुलाना है,‎ बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने उन लोगों को‎ शादी में बुलाया। इस पर दूल्हा मंच पर नहीं‎ बैठना चाहता था, लेकिन दुल्हन के मामा पक्ष‎ ने दूल्हे के साथ विवाद किया और अपशब्द‎ भी कहे। हमारे परिवार में 5 बहुएं हैं, किसी से‎ भी पूछ सकते हैं कि क्या हमने दहेज की मांग‎ की है। विवाद के बाद भी मेरा भाई दूल्हा‎ आनंद अपनी दुल्हन को लेने गया था, लेकिन‎ वो लोग नहीं मानें और रिपोर्ट लिखवा दी।‎

उधर, थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने कहा‎ कि दुल्हन पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज‎ की है। अस्पताल की रिपोर्ट आना बाकी है।‎ मामले जांच की जा रही है।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 14 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!