फतेहपुर। आपसी दुश्मनी में लोग एक दूसरे को धमकी देते रहते हैं। कोई तैश में आकर दूसरे को ‘देख लेने’ की धमकी दे देता है। लेकिन कोई सांप किसी को जान से मारने की धमकी दे तो? यह बात किसी को हजम नहीं होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी युवक का दावा है कि एक सांप ने उसे सपने में आकर धमकी दी है।
युवक का नाम विकास दुबे नाम है और उसे लगभग डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छठी बार काट लिया। हालांकि इलाज के बाद विकास इस बार भी ठीक हो गया। इस घटना से विकास के परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरान हैं। एक तरफ जहां परिजन बड़ी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं तो वहीं पीड़ित के एक दावे ने सभी को चौंका दिया है।
विकास दुबे ने बताया कि सांप ने उसे हमेशा शनिवार और रविवार को ही डसा है। जब सांप ने तीसरी बार काटा था तो उसी रात वो सांप मेरे सपने में भी आया था और मुझसे बोला था कि मैं तुझे 9 बार काटूंगा। आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा, लेकिन नौंवी बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।
34 दिन में सांप ने छह बार काटा
विकास ने बताया कि मुझे 34 दिन में छठी बार सांप ने काटा है। हर बार सांप के काटने से पहले ही मुझे खतरे का आभास भी हो जाता है। तीन बार जब मुझे सांप काट चुका था तो मेरा इलाज करने वाले डॉक्टर साहब ने मुझे सलाह दी थी कि तुम अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहो, जिसके बाद मैं अपने मौसी के यहां चला गया था। मगर सांप ने वहां भी मुझे काट लिया, जिसके बाद मैं अपने चाचा के घर पर रहने गया, लेकिन फिर भी सांप ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा और मुझे छठी बार डस लिया। विकास ने बताया कि सांप के कांटने से पहले उसे आभास हो जाता है और वो अपने घर वालों रो बता देता है कि आज उसे सांप डसने वाला है।
विकास ने सरकार से मांगी मदद
विकास ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि मेरा आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए और कुछ आर्थिक मदद की जाए। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, पहली बार 2 जून की रात करीब 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए विकास को सांप ने काटा था। उस समय उसका एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराया गा था। वहां दो दिन तक विकास भर्ती रहा फिर इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गया। लेकिन, 10 जून को फिर विकास को सांप ने काट लिया, जिसके बाद फिर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। तमाम सावधानी बरतने के बाद भी 17 जून को फिर सांप ने डस लिया। इतना ही नहीं उसकी मौसी और चाचा के यहां भी सांप ने उसे अपना शिकार बना लिया।
घटना से परिवार में दहशत
इस घटना से विकास के परिजन दहशत में हैं और बड़ी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। पीड़ित की मांग है कि सरकार उनकी आर्थिक मदद करे और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए।
यह घटना जहां एक ओर भय और अंधविश्वास को उजागर करती है, वहीं चिकित्सा विज्ञान के लिए भी एक चुनौती प्रस्तुत करती है। अब देखना होगा कि विकास और उसके परिवार को इस समस्या से निजात कैसे मिलती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031