रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर के सामने वातानुकूलित लोअर फ्लोर सिटी बस स्टॉपेज मुख्य सड़क की दोनों ओर नई राजधानी और रायपुर रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए बनवाने विनम्र अपील छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से की गई। इस संबंध में डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, रिटायर्ड प्रोफेसर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि संपूर्ण भारत देश के कोने-कोने से छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में कृषि की सर्वोच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राएं तो आते ही हैं और उनके साथ में काउंसलिंग के अलावा वर्ष भर बीच-बीच में विद्यार्थियों के सीनियर सिटीजन माता-पिता भी रायपुर रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर से भी दूर कृषि महाविद्यालय रायपुर मुख्यालय तक अप एंड डाउन अर्थात दोनों तरफ की यात्रा किसी भी ओवरलोडेड ऑटो रिक्शा आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जरूरत से अधिक पैसे खर्च करके और कष्ट भी बर्दाश्त करके 10 किलोमीटर से भी ऊपर की दूरी का सफर कृषि महाविद्यालय रायपुर में एडमिशन के समय काउंसलिंग हेतु आना जाना पड़ता है। कृषि विश्वविद्यालय में सेवारत और सेवामुक्त अधिकांश स्टाफ कृषक नगर के नाम से बनी हुई कॉलोनी के अलावा, प्रोफेसर कॉलोनी, साईं नगर कॉलोनी और आसपास के स्थानों जैसे जोरा लाभांडी आदि नगर निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवास करते हैं जिनको रायपुर रेलवे स्टेशन और नई राजधानी दैनिक रूप से भी आना जाना पड़ता है। वर्तमान वाला कृषि महाविद्यालय रायपुर का सिटी बस स्टॉप अभी इसलिए जनउपयोगी नहीं है कि वहां पर Lower Floor BRT AC Bus रुकने के लिए प्लेटफॉर्म ही नहीं है जहां पर कि ऐसी बस के लिए टिकट काउंटर का होना भी जरूरी होता है। अत: राज्यपाल से यही विनम्र अपील की गई है कि विशेष कर विद्यार्थीवर्ग, सीनियर सिटीजन गार्जियन, कृषि विश्वविद्यालय में सेवारत स्टाफ, रिटायर्ड स्टाफ के परिवारों और आसपास की सभी जनता के लिए Lower Floor BRT AC Bus Stop राज्य सरकार के सहयोग से निर्मित करने की मेहरबानी करेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय में मौजूद मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कराया जाने बाबत विनम्र अपील

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय में मौजूद मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कराये जाने की अपील राज्यपाल रमेल डेका से की गई है। इस संबंध में राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि मृत्यु उपरांत संबंधित सभी परिजनों, परिचितों और इष्ट मित्रों को अंतिम विदाई देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के फार्म के आसपास में आधे अधूरे में बना हुआ मुक्तिधाम में विपरीत मौसम में भी सभी नजदीकी जोरा लाभांडी गावों में निवासरत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मियों के अलावा कृषक नगर, साईं नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में निवास कर रहे कृषि विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ के दिवंगत परिजनों की अंतिम संस्कार के लिए निकटतम मुक्तिधाम यही कृषि महाविद्यालय रायपुर के पास पड़ता है। अत्यंत अफसोस के साथ आपको अवगत कराया जा रहा है कि इस मुक्तिधाम की वर्तमान दशा दिनों दिन दयनीय होती जा रही है। अंतिम संस्कार के उपरांत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए वहां पर्याप्त स्थान का अभाव है और विपरीत मौसम में बचने के लिए अच्छा बड़ा और बढिय़ा सा छायादार शेड निर्माण भी नहीं कराया गया है। भीषण गर्मी में शुद्ध शीतल जल पब्लिक को पीने के लिए वहां बड़ा सा बढिय़ा वाटर कूलर भी लगाया जाना चाहिए। अंतिम संस्कार में अंतिम समय तक रुकने के लिए जनता जनार्दन के लिए वहां बढिय़ा-बढिय़ा बेंच छायादार शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में फिट होना चाहिए। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान संतोष शर्मा, सुरेश सोनी, श्यामसुंदर राय, छगनलाल साहू शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30