आज के समय स्मार्ट फोन चलाने वाले लोगों में से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो और फोटो तो इतने मजेदार होते हैं कि वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ बहुत ही जल्दी खींच लेते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक जरूर करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या नजर आ रहा है।
वायरल हुए फोटो में क्या दिखा?
आप आजतक कई चाय की दुकानों पर गए होंगे। कुछ चायवाले कस्टमर को आकर्षित करने के लिए मजेदार या फिर कैची लाइन्स लिखते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने किया जिसकी फोटो वायरल हो रही है। शख्स ने अपनी दुकान पर लिखा, ‘Our tea is hotter than your EX and better than your next.’ इसका मतलब कि हमारी चाय आपके एक्स से हॉट है और अगले पार्टनर से अच्छा है। फोटो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर अभी वायरल हो रही है।
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चाय की सुपरमेसी।’ खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चाय पे भी क्या क्या बोलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही बढ़िया लिखा है। चौथे यूजर ने लिखा- गजब की बात लिख रखी है चाय की दुकान पर। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बहुत अच्छा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031